RAJU CHAUHAN
धनबाद : सोमवार को मिश्रित भवन के पास गांधी जी की प्रतिमा के सामने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को बदलने की मांग को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल साव ने किया, संचालन मंटू दास ने किया। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओ ने हाथ में काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह पर बैठे और शीर्ष नेतृत्व को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हम सभी गांधी जी के विचारधारा पर चलने वाले पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं और आज सत्य के लिए आग्रह कर रहे हैं सत्याग्रह कर रहे हैं। धनबाद में वर्तमान जिला अध्यक्ष जो बनाया गया है वह भाजपा का आदमी है। भाजपा का स्लीपर सेल है और हमेशा भाजपा के लिए ही कार्य करता है। आगे कहा कि जिला अध्यक्ष संतोष सिंह कोयला चोरी से पैसा उगाही करते हैं और चंदा वसूली करने का काम पार्टी के नाम से करते हैं और ऐसे व्यक्ति को फिर से जिला अध्यक्ष बनने से धनबाद में पार्टी की छवि धूमिल हुई है। क्योंकि पहले जब यह जिला अध्यक्ष थे उसे समय भाजपा से मिलकर इन्होंने लोकसभा चुनाव और तीनों विधानसभा चुनाव पार्टी प्रत्याशियों को हराने का काम किया है। पार्टी को बदनाम करने का कार्य करता है। आज इस सत्याग्रह के माध्यम से सिर्फ नेतृत्व से मांग करते हैं कि यथाशीघ्र धनबाद से जिला अध्यक्ष बदलने की कृपया करें और किसी भी व्यक्ति को धनबाद का जिला अध्यक्ष बनाने का कष्ट करें। संतोष सिंह के अलावा कोई भी व्यक्ति जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी धनबाद में मजबूत होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजू दास, धनबाद जिला उपाध्यक्ष मंटू दास, धनबाद प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अवधेश पासवान, पूर्व ओबीसी ज़िला अध्यक्ष प्रीतम रवानी,पूर्व जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,बबलू दास, पूर्व झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव, पप्पू पासवान, पिंटू तुरी, मोइन अंसारी, शिबू खान, राहुल पांडे, राम जी कुशवाहा, रंजीत पांडे, भास्कर झा, अशोक रवानी, राकेश पासवान, मनोहर दास, कैलाश दास, रविन्द्र राय, भास्कर झा आदि सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।