रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) की ओर से शुक्रवार को को सतर्कता विभाग के तत्वावधान में आईटी एवं साइबर सुरक्षा तथा साइबर हाइजीन विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता अभियान ) 2026-27 प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंकज कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), सीसीएल, एम.एफ. हक, महाप्रबंधक (एचआरडी) एवं विभा उरांव, महाप्रबंधक (सिस्टम) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सुरेश बेहरा, पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम), सीसीएल व मोहित जैन, वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम), सतर्कता विभाग ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा की मूलभूत अवधारणाओं, आधुनिक साइबर खतरों व आॅनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा, साइबर हाइजीन, सीआईएल की आईटी एंव साइबर सिक्यूरिटी पॉलिसी, साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क, क्लाउड सिक्योरिटी गवर्नेंस तथा कानूनी एवं नियामकीय अनुपालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम को प्रतिभागियों के लिए अत्यंत संवादात्मक एवं व्यावहारिक बनाया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी वास्तविक कार्यस्थलीय चुनौतियों पर चर्चा की तथा विशेष रूप से अनुबंधों के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली साइबर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
