डकैती में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह: जिले के बरकट्टा ओपी क्षेत्र में चीताखारो में पिछले दिन ग्राहक सेवा केंद्र संचालक संजय वर्मा के घर डकैती कांड के दो अपराधियों को पुलिस पकड़ने मे सफल रही है। पुलिस को मिली सफलता के बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ धनंजय राम ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधी गांडेय थाना इलाके के चौरा गांव निवासी कारू कुमार और दहुआटांड गांव निवासी रितेश यादव है। पुलिस ने इनके पास से एक बड़ा एसएलआर वीडियो कैमरा के साथ एक छोटा कैमरा, डकैती में इस्तेमाल किया जाने वाला बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूला की उन दोनों के अलावा छह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। इसमें एक बरकट्टा ओपी के ही पंद्रमनिया गांव निवासी मोहित मंडल शामिल है।

एसपी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के घर डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले तीन अपराधियों ने रेकी कर लिया था। अपराधियों को सूचना दिया गया था कि संजय वर्मा के घर 10 लाख रूपये रखा हुआ है। इसके बाद प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया गया।

Spread the love