News by Mustaffa
मेसरा : ओरमांझी के गांगुटोली में निर्माणाधीन श्री राम जानकी मंदिर के गुम्बद शिखर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुजारी के रूप क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी शिवनारायण साहू,नोना पाहन,आचार्य विजय पांडे एवं आचार्य कुणाल गोस्वामी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुम्बद शिखर का पूजन सकुशल सम्पन्न हुआ। पूर्व प्रमुख जय गोविंद साहू उर्फ़ लालू साहू ने बताया कि मंदिर के शिखर का दर्शन करने मात्र से भगवान का दर्शन का लाभ मिलता है। पुराणों में शिखर दर्शन महत्व बहुत ही फलदायक होता है। उन्होंने बताया गुम्बद शिखर के दर्शन के लिए ही इसे बहुत ऊंचाई पर लगाया जाता है कि सर्व जन का कल्याण मात्र दर्शन से ही देवता विग्रह के दर्शन का फल प्राप्त होता है। भगवान शिव तीनों लोको के स्वामी है,इसलिए त्रिलोकी की संज्ञा दी गई है। इस अवसर पर सत्यनारायण तिवारी,अजय सिंह,श्याम किशोर महतो,राम कुमार महतो,दुर्गा शंकर साहु,योगेन्द्र मुंडा,भीम मुंडा,शंकर गुप्ता,दिवाकर साहु,कृष्णा पाहन,विक्की मुंडा,दशरथ मुंडा,सुनील मुंडा,धनेश्वर साहु,रामकुमार मुंडा,कमिश्वर मुंडा,अर्जुन साहु,राजू मुंडा,मुकेश मुंडा,पन्ना मुंडा,अशोक मुंडा,हरिश्चन्द्र साहु,मुनी देवी,उगन देवी,मीना देवी,शुकुन देवी,शीला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष श्रद्धालू उपस्थित रहे।
