झामुमो वार्ड 15 के अध्यक्ष चुने गए अकबर कुरैशी

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के अंतर्गत वार्ड कमिटियों का गठन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार को वार्ड 15 के लिए अकबर कुरैशी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। केंद्र सदस्य सह रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्य अंतू तिर्की, अफरोज आलम, जितेंद्र गुप्ता, भोलू मलिक, सुषमा बड़ाईक, अजीत नायक व सनी की मौजूदगी में वार्ड के पदधारियों का चयन हुआ! जबकि वार्ड 15 के लिए सुफियान कुरैशी, मोहम्मद कैफ व अनवर हुसैन उपाध्यक्ष चुने गए, जबकि आशा खालको, शेख समीर, मोहम्मद रिजवान व सचिव, जहांगीर सह सचिव तथा रवि विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर शेख रिज़वान, अनवर हुसैन, मोहम्मद उजैर, समीर खान, वसीम, पप्पू आलम, मोहम्मद शोबी, मो.सलमान व शम्मी मौजूद थे।

Spread the love