सुनीता अग्रवाल
रांची: महिला काव्य मंच राँची पूर्वी इकाई की वर्ष की अंतिम मासिक गोष्ठी १२ दिसंबर शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम द्वारा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। संस्थापक नरेश नाज और दिग्दर्शक नियति गुप्ता के निर्देशानुसार गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें राँची के वरिष्ठ साहित्यकारों ने एक से बढ़ कर एक कविता प्रस्तुत की।
माँ सरस्वती के माल्यार्पण एवं खुशबू बरनवाल की सरस्वती वंदना से शुरूआत करने के बाद मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने अपने विचार रखे जिसमें उन्होंने मंच से जुड़ी सभी सदस्यो को अपनी भूमिका समझने और तदनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित किया। इसके बाद डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने अपने आशीष भरे सम्बोधन से सभी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाया। उपस्थित रचनाकारों में सारिका भूषण, डॉ सुरिन्दर कौर नीलम, रेणु झा रेणुका, सुनीता अग्रवाल, रश्मि सिन्हा, भावना अम्बाष्ठ, गीता रानी जैन, सुनीता श्रीवास्तव, मंजुला सिन्हा, पुष्पा सहाय, रेणु मिश्रा त्रिवेदी, रुचि पांडे,
रितु राज वर्षा, डॉ साक्षी, अर्चना श्रीवास्तव, सीमा सिन्हा मैत्री, मधुमिता साहा, मोनिका प्रसाद, खुशबू बरनवाल सीपी के नाम प्रमुख हैं। संचालन सुनीता अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रेणु झा ने किया।
