SUNIL KUMAR
साहिबगंज: शहर के दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन के प्रांगण में अंबेडकर संस्था की ओर से माता सावित्री बाई फूले की 195वीं जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर ज्ञान की देवी माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जयंती समारोह पर माता सावित्री बाई फूले की जीवनी पर सभी ने अपना वक्तव्य दिया और चिंता जाहिर किया गया कि आज कल संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान साजिश के तहत किया जा रहा है। जो निंदनीय है। पूरे विश्व में बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान मिल रहा है।बाबा साहब अंबेडकर के विचारधाराओं को विदेशों के स्कूलों कालेजों में पढाया जा रहा है,ठीक विपरीत भारत में संविधान निर्माता का अपमान कुछ शरारती लोगों द्वारा किया जा रहा है। जयंती समारोह के अवसर पर अनिल पासवान, शेखर पासवान, अनवर अली,अब्दुल सुभान, मंगल पासवान, दारा पासवान दिनेश पासवान, सत्य प्रकाश, शंभू पासवान, बिष्णु पासवान, आशीष रतन लाल, नवल किशोर पासवान, संतोष कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
