नेताजी का सपना एक ऐसा देश बनाना था, जहां सत्ता की पूरी शक्ति आम जनता के हाथ में हो : रामाशीष

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती (पराक्रम दिवस) शुक्रवार को एकंगरसराय के बुढ़बा महादेव स्थान (महादेव प्रांगण) में मनाई गई। यह समारोह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामाशीष प्रसाद चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। मुख्य अतिथि एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने भी नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पुलिस इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, एसआई सोनाजीत तिवारी सहित थाना पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

रामाशीष प्रसाद चौहान ने कहा कि आज नेताजी की जयंती ऐसे समय में मनाई जा रही है, जब देश और दुनिया के मेहनतकश आम जनता अभूतपूर्व संकटों से जूझ रही है। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली जैसी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्रीयता, जातिवाद और सांप्रदायिकता जैसी विभाजनकारी ताकतें जनता की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी आंदोलन की गौरवशाली परंपरा को दरकिनार कर व्यक्तिवाद, खुदगर्जी, पूंजीवादी संस्कृति, अवैज्ञानिक चिंतन और अन्य नकारात्मक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रामाशीष प्रसाद ने नेताजी के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य ऐसा देश बनाना था जहां सत्ता की पूरी शक्ति आम जनता के हाथ में हो। देश की आर्थिक, शैक्षणिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक नीतियां जनपक्षी हों। यह तभी संभव है जब जनता की व्यापक गोलबंदी कर क्रांति के माध्यम से शोषक वर्ग से सत्ता छीनकर मेहनतकश वर्ग के हाथों में सौंपी जाए। इस अवसर पर उन्होंने एकंगरसराय में वृद्ध आश्रम और अनाथालय खोलने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इस दिशा में प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक कमिटी गठित की जाएगी।

साथ ही युवाओं, नेताओं, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों में नया जोश भरते हुए नेताजी के आदर्शों पर चलने और ऐसे कार्यों के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। आए हुए अतिथियों, समाजसेवियों और पत्रकारों को गमछा व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीआईपी प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, प्रखंड उप प्रमुख राजकिशोर प्रसाद उर्फ टुनटुन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर टुनटुन, भाजपा महामंत्री योगेश चंद्रवंशी, जिला परिषद उत्तरी प्रतिनिधि संतोष यादव, बिनोद कुशवाहा, कृष्णदेव प्रसाद, रामलखन पासवान, गौरव कुमार, सुभाष कुमार, पत्रकार अशोक कुमार पांडे, ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार, वीरेश कुमार सहित दर्जनों समाजसेवी, युवा और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love