News by Mustaffa
मेसरा (रांची ओरमांझी प्रखंड के इरबा स्थित प्रतिष्ठित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 23वाँ स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. शाहीन कौशर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. कौशर भावुक होकर बोलीं, “आज संस्थान जिस मुकाम पर है, वह संस्थापक स्वर्गीय हाजी एहसान अंसारी के संघर्षों का परिणाम है। 7 फरवरी 2003 को उन्होंने जिस छोटे से पौधे को रोपा था,वह आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।” उन्होंने बताया कि 2004 में मात्र एक कोर्स (जीएनएम) और 20 सीटों से शुरू हुआ सफर आज 2026 में 16 विभिन्न पाठ्यक्रमों तक पहुँच गया है,जहाँ नर्सिंग,पैरामेडिकल और फार्मेसी की उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है। “मेधावी छात्रों को मिल रही छात्रवृत्ति” निदेशक ने कहा कि हाजी साहब के सपनों को साकार करने के लिए हर साल जुलाई में ‘हाजी एहसान अंसारी छात्रवृत्ति प्रोग्राम’ का आयोजन किया जाता है,ताकि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र के भविष्य की बाधा न बने। इस गौरवशाली अवसर पर डॉ. मनोज कुमार,डॉ. विनिशा टी बनशायर,ज्योति गलोरया,विक्रम मजूमदार,सादिक अंसारी,बिन्हा,शोऐब अख़तर,मनीषा,वर्षा कुमारी,पियातोष रंजन और कलाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सभी ने संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया।
