भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवशिष्यों द्वारा पुराना विधान सभा मैदान एचईसी, धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम प्रारंभ हुआ। हर भोला, हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आये हुए आगंतुकों और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। वैश्विक शिवशिष्य परिवार की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है जिसमें होमियोपैथीक तथा एलोपैथिक शिविर के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच एवं दवा उपलब्ध कराई गई। पारस अस्पताल, धुर्वा के चिकित्सकों द्वारा आये हुए लोगों को निःशुल्क चिकित्सा एवम दवाई उपलब्ध कराई गई। तथा हेल्थ फॉर साइड हॉस्पिटल के ओर से निःशुल्क नेत्र का उपचार किया गया। कार्यक्रम में वैश्विक शिवशिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने महती भूमिका निभाई। इस आयोजन में मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द तथा शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष बरखा आनन्द एवं शिवशिष्य परिवार के सचिव अभिनव आनन्द, निहारिका आनन्द तथा आमंत्रित अतिथि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों की संख्या लगभग दस हजार रही।

Spread the love