झारखंड में 19-20 फरवरी को आंशिक बादल, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में 19 और 20 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि 21 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा। हालांकि सुबह के समय हल्के दर्जे का कुहासा छाये रहने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, गिरिडीह, साहिबगंज, बोकारो, चतरा और हजारीबाग में अधिकतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम, डालटेनगंज, जमशेदपुर, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आने वाले दिनों में इन जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्यभर में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने का भी अनुमान जताया है, जिससे तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर सामान्य गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। इन दिनों सुबह और शाम के समय हल्की ठंड (कनकनी) महसूस की जा रही है, जो मार्च के दूसरे सप्ताह तक बने रहने की संभावना है। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 31.1 डिग्री और न्यूानतम 13.4 डिग्री, डालटेनगंज में 31.4 डिग्री और 9.1 डिग्री, बोकारो में 31.4 और न्यू,नतम 9.5 डिग्री, चाईबासा में 32.4 डिग्री और न्यूचनतम 11.6 डिग्री, खूंटी में अधिकतम 28.1 और 8.2 डिग्री, लोहरदगा में अधिकतम 10.1 डिग्री और न्यू1नतम 10.1 डिग्री, लातेहार में 22.1 डिग्री और 11.4 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love