चिरैयातांड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुआ था जोरदार टक्कर
अशोक अनन्त
पिपरवार/चतरा: चिरैयातांड़ के पास गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल सोनु कुमार का भी रास्ते मे मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
टण्डवा बीडीओ एवं पुलिस प्रशासन के पहल पर देर शाम जाम हटाया गया
यह हादसा चिरैयातांड़ और भेलवाटाड़ के बीच उस समय हुआ, जब पल्सर बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक पर चार किशोर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है
विकाश कुमार (15 वर्ष), पिता – नारायण महतो, निवासी – बाराडीह, मंजीत कुमार (14 वर्ष), पिता – विजय महतो, निवासी – बाराडीह, प्रताप कुमार (15 वर्ष), पिता – छेकन महतो, निवासी – बाराडीह वहीं घायल किशोर सोनू कुमार (14 वर्ष), पिता – तेजनाथ महतो,को घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बचरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते मे उसने भी दम तोड़ दिया था।
