कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की बैठक में महोत्सव पर चर्चा

360° Ek Sandesh Live Religious

अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा):
प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को माँ कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह चतरा अनुमंडल पदाधिकारी मो.जहूर आलम ने किया तथा संचालन समिति के सदस्य समाजसेवी रविन्द्र कुमार रवि ने किया।
बैठक मे कई विषयों पर चर्चा की गई जिसमें पूर्व बैठक के प्रस्ताव पर बिंदु वार चर्चा किया गया। इस दौरान बैठक में कौलेश्वरी मेला प्रबंधन को लेकर भी विचार – विमर्श किया गया। कौलेश्वरी पर्वत पर रामनवमी के अवसर पर लगने वाले मेले पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित पेयजल, पार्किंग, ठहराव आदी की व्यवस्था करने पर बातचीत किया गया, साथ ही मंदिर को भव्य और सुंदर बनाने अन्य मंदिरों के निर्माण पर भी चर्चा की गई। मंदिर, पहाड़ी क्षेत्र एवं तलहटी के इर्द गिर्द में फैली गंदगी को दूर करने पर भी जोर दिया गया तथा अतिरिक्त सफाई कर्मी बहाल करने की बात कही गई। प्रत्येक 11 तारीख को प्रखंड स्तरीय बैठक होगी वहीं अनुमंडल स्तर की बैठक तीन माह में प्रत्येक 11 तारीख को किया जाएगा। सदस्यता शुल्क देकर सदस्य बनने वालों को अनुमंडल स्तर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने कहा कि दो दिवसीय कौलेश्वरी महोत्सव 15 एवं 16 अक्टूबर को ऐतिहासिक होगा,जबकि 17 को मंदिर का अनुष्ठान किया जाएगा, उन्होंने कहा कि समिति के सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि, जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार, हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, जिप सदस्य सुरेश पासवान, समिति के सदस्य कौशलेंद्र कुमार सिंह, युगल किशोर सिंह, अरुण कुमार सिंह, केदलीकला मुखिया अशोक यादव, पिंटू सिंह, रामबाबू, दिलीप दास, बसंती पन्ना, अमरेंद्र कुमार सिंह, अशर्फी सिंह, राजू दास, मिथलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि रौशन सिंह, अरुण चौरसिया, जितेंद्र रजक, प्रधान पुजारी मिथलेश मिश्रा के अतिरिक्त कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। चिन्हित पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य स्वतः समिति के सदस्य होंगे। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Spread the love