बैंक ऑफ बड़ौदा के कंप्यूटर जले, तीन दिनों से कामकाज ठप

360° States

SUNIL KUMAR

साहिबगंज/बोरियो: प्रखंड के चसगांवा नया टोला और सोसो टोला में बीते बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक और स्कूल में भारी नुकसान हुआ है। इस तकनीकी खराबी की वजह से बैंक ऑफ बड़ौदा की चसगांवा शाखा और स्थानीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) के कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह जल गए हैं।
बैंक का कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों से कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। इस वजह से खाताधारकों को रुपयों के लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल का कंप्यूटर सिस्टम जल जाने से बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा भी रुक गई है। क्षेत्र के ग्रामीणो महावीर साह, संजय साह, तारकेश्वर साह और इंद्रजीत कुमार ने जल्द से जल्द कंप्यूटर सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बैंकिंग सेवाएं और बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू हो सके।

Spread the love