एसआईआर नोटिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए की गई पहल

360° Ek Sandesh Live States

SUNIL KUMAR

साहिबगंज/बरहरवा: एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान ग्रामीणों को प्राप्त नोटिस से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने पहल की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए।

अशोक कुमार दास स्वयं प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बरहरवा में मौजूद रहे और एसआईआर नोटिस को लेकर पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को नोटिस के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, दस्तावेज किस प्रकार तैयार किए जाने हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें कहां एवं कैसे जमा करना है। इस दौरान ग्रामीणों ने एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शंकाएं उनके समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

अशोक कुमार दास ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में सही एवं स्पष्ट जानकारी मिले, यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नोटिस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि ग्रामीण निर्धारित प्रक्रिया को समझकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर अपना जवाब प्रस्तुत कर सकें।

Spread the love