उज्ज्वल पब्लिक स्कूल में जारी हुआ परीक्षा का परिणाम

360° Education Ek Sandesh Live


NEWS BY अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा)
उज्ज्वल पब्लिक स्कूल घंघरी में अभिभावकों के साथ बैठक कर वार्षिक परीक्षा फल का प्रकाशन किया गया इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बच्चों के क्रियाकलापों और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई साथ ही परीक्षा फल से संबंधित विस्तृत चर्चाएं हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश मिश्रा के द्वारा सभी कक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों को गोल्डन कप देकर सम्मानित किया गया, साथ ही विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छठी कक्षा में प्रथम स्थान आने वाली छात्रा मिस्टी कुमारी पिता चंदन साहू एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्राची पाठक पिता अजीत पाठक पांचवी कक्षा में प्रथम स्थान आने वाली छात्रा रिया कुमारी पिता रविंद्र यादव एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा काजल कुमारी पिता अंगद यादव चतुर्थ कक्षा में प्रथम स्थान आने वाले छात्र ईश्वर कुमार पिता सुधीर गंजु द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संस्कार कुमार पिता संतोष कुमार यादव तृतीय क्लास में प्रथम स्थान आने वाली छात्रा राधिका कुमारी पिता मिथलेश साहू द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सोनू कुमार पिता सीताराम यादव द्वितीय कक्षा में प्रथम स्थान आने वाली छात्रा सोनम कुमारी पिता युगल यादव द्वितीय स्थान आने वाली छात्रा अंजली कुमारी पिता राजू यादव प्रथम कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र शुभम कुमार पिता पिंटू यादव द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले काशीराम प्रवीण पिता मोहम्मद अरशद का नाम शामिल है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार यादव , उषा देवी, पूनम देवी , प्रियंका कुमारी, पायल कुमारी, नज़मा प्रवीण एवं अभिभावक मौजूद थे!

Spread the love