आठवीं झारखंड राज्य जूनियर और सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप 2026 का उद्घाटन, उद्घाटन मैच में खूंटी ने सरायकेला को हराया

Sports

Eksandeshlive Desk

चाईबासा : झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 8वीं झारखंड राज्य जूनियर और सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप 2026 का उद्घाटन सफलतापूर्वक किया गया। उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में खूंटी और सरायकेला के बीच खेला गया, जिसमें खूंटी की टीम ने 27-0 से शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अजय नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर पश्चिम सिंहभूम रग्बी एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शीतल बागे ने किया। मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी लगन से खेलते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेजाज असदाक़ भी उपस्थित थेे।

Spread the love