रांची में 6वां झारखंड इमेजिंग एक्सपो आयोजित, देश-विदेश की कंपनियों और फोटोग्राफरों की भागीदारी

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil Verma


रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित हरिवंश ताना भगत खेलगांव में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल की इमेजिंग एक्सपो कमेटी द्वारा 6वां झारखंड इमेजिंग एक्सपो आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के 17 जिलों के फोटोग्राफरों के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के सीईओ नवीन कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
एक्सपो में सोनी, फ्यूजीफिल्म, पैनासोनिक, कैनन, कोडक, डिजीटेक और गोडॉक्स सहित कई नामी कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। फोटोग्राफरों के लिए फैशन शो और फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन भी हुआ, जिसमें फ्यूजीफिल्म के मेंटर अनूप गुआ ने आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया।

Spread the love