By Nutan
भंडरा/लोहरदगा: भंडरा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय ब्रह्मांडीहा चट्टी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्या दीप्ति किंडो ने जानकारी दी कि भंडरा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय ब्राह्मण्डीहा के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र अभि कुमार ने 96.7% अंक प्राप्त किया एवं स्वाति उरांव 96.40% लाकर जिला टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। विद्यालय में कुल 203 छात्रों में 144 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं तथा 58 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का कुल परिणाम 99.50 प्रतिशत रहा है। इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीप्ति किंडो ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है । उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है बिना सामूहिक प्रयास के यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
