ग्लोबल एकेडमी के शिक्षक संदीप कुमार के पिता का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

360° Ek Sandesh Live

By अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ग्लोबल एकेडमी स्कूल के शिक्षक संदीप कुमार के पूज्य पिता जी सूरज राम चंद्रवंशी का सोमवार रात्रि लगभग 9 बजे आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि दिवंगत सूरज राम चंद्रवंशी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।। सोमवार की रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और निधन हो गया। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। संदीप कुमार के पिता समाज में मृदु स्वभाव एवं एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि क्षेत्र ने एक अभिभावक समान व्यक्तित्व को खो दिया है।विद्यालय प्रबंधन, सहकर्मियों एवं छात्रों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।दिवंगत सूरज राम चंद्रवंशी का मंगलवार की सुबह अमृतझर नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया इससे पहले इनके शव यात्रा में प्रतापपुर मुखिया प्रतिनिधि रबिंद्र कुमार राबो , जिला परिषद भाग 2 के युवा प्रतिनिधि राजन कुमार, बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष युवा नेता राहुल कुमार साहू, निर्मल राम, इंद्रजीत कुमार, मिथलेश कुमार सोनू, विक्की कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, गोलू कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, प्रमोद पासवान, रौशन कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ।

Spread the love