पाइप लाइन बिछाने के क्रम में युवक की मौत

360° Ek Sandesh Live

By sunil
रांंची : रोहित कुमार (23 वर्ष) पिता जगदेव महतो निवासी बनहरा गांव थाना कांके का सोमवार की देर रात पाइप लाइन बिछाने के क्रम में खोदे जा रहे गड्ढे में अचानक मिट्टी गिरने से दब कर मौत हो गई है। उसके सहकर्मियों ने उसको मेदांता पहुंचाया किंतु वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास हुई है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य नागार्जुन कंपनी लिमिटेड के द्वारा करवाया जा रहा है । वरीय आजसू नेता बसंत कुमार महतो ने बताया कि घटना कंपनी की लापरवाही का नतीजा है। बिना सेफ्टी उपकरण के ही मृतक को गड्ढे में कार्य करने के लिए उतार दिया गया था। ग्रामीण एवं परिजन इसको लेकर बेहद आक्रोशित हैं। घटना स्थल पर प्रदर्शन की संभावना है।

Spread the love