कुमडांग गांव में लगा ट्रांसफार्मर, बिजली हुआ दुरुस्त

360° Ek Sandesh Live

Ashok Anant

सांसद प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

टंडवा(चतरा) : कुमडांग ग्राम में सांसद की पहल से लगा ट्रांसफर बिजली व्यवस्था हुआ बहाल। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय , सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास एवं जिला परिषद सदस्या देवंती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुमडांग गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक सप्ताह से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल संकट गहराने लगा था और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। कुमडांग के ग्रामीणों की समस्या चतरा सांसद काली चरण सिंह के संज्ञान में जाते ही उन्होंने इस समस्या को त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता व संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। जिसके बाद विभाग द्वारा कुमडांग गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर सांसद काली चरण सिंह जी, विधायक कुमार उज्जवल दास, प्रतिनिधि गण तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता व विभाग के कर्मियों के प्रति आभार जताया। मौके पर वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय, पेयजल विभाग सांसद प्रतिनिधि रामचन्द्र गुप्ता, मिश्रोल मंडल महामंत्री विजय कुमार साहू, सुरेश प्रसाद साहू, अमलेश नारायण दास, संतोष साव, दिनेश्वर साव, गुरुदयाल साव, कांशी साव, मधु राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love