होटल रमादा एवं क्लब का एक वर्ष पूरा, मां शाकम्बरी की पूजा अर्चना, भजनों की गंगा बही

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : एक साल की अल्पावधि में ही रमादा बाई विंदम ने रांची वासियों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों एवं कॉरपोरेट जगत सहित व्यवसाय के लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहा है। होटल व क्लब की एक साल पूरे होने के मौके पर होटल के सभागार में मां शाकंभरी की पूजा अर्चना के साथ संकीर्तन व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां का पूजन पवन बजाज सपत्नी और चंद्रेश बजाज सपत्नी ने किया। दिब्य ज्योत प्रज्वलित किया। इस अवसर पर पटना से पधारी अर्चना गोस्वामी व रांची के पवन शर्मा ने भजनों की गंगा प्रवाह की। इस पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंगों से वातावरण सराबोर हो उठा। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि, दीप-प्रकाश की ज्योति और भक्तिमय आस्था की सुगंध का लोगो ने आनंद लिया। मां शाकम्बरी देवी का भव्य दरबार जो आकर्षक फूलों से सजा दिव्य स्वरूप लग रहा था।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सी पी सिंह एवं शहर के गणमान्य लोगों सहित होटल रमाडा के सदस्यों ने मां की ज्योत ली, पूजा अर्चना की और दिब्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पवन बजाज और चंद्रेश बजाज ने होटल रमादा के एक वर्ष पूर्ण होने पर लोगों से बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त की। साथ ही सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। भजन-संकीर्तन के पश्चात सभी लोगो ने मां का प्रसाद प्राप्त किया। आरती वह पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सी पी सिंह, उप महापौर नीरज कुमार पूर्व उप महापौर संजीव बिजयवर्गीय, गोबर्धन गाड़ोदिया, भाजपा के महामंत्री शैलेंद्र सिंह, भानु जालान, संघ के प्रान्त प्रचारक गोपालजी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, राजकुमार केडिया, प्रमोद सारस्वत, पवन समोता, विनोद जैन, पवन शर्मा, ललित ओझा, नीरज चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Spread the love