Eksandeshlive Desk
रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पेटसी (PETCI) संस्था ने NH-33 (रांची से महूलिया रोड) में बारुटौली गांव के पास हाईवे के किनारे पौधरोपण किया। इस अवसर पर NHAI के सलाहकार सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार आर्या (क्षेत्रीय पदाधिकारी, NHAI (रांची, झारखंड), विजय कुमार, परियोजना निदेशक, रांची, हरिशंकर गुप्ता, संयुक्त सलाहकार, NHAI, रांची, चंदन आशीष, मैनेजर(टेक्निकल, अर्चित आनंद, सचिव(पेटसी), पारिजात परिमल, निदेशक, (पेटसी), स्नेहा, प्रशांत कुमार सहित अन्य NHAI के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पेटसी के सचिव अर्चित आनंद में बताया कि आज पर्यावरण दिवस पर हमारी संस्था ने NHAI, रांची के तत्वाधान में करीब 105 पौधे एनएच-33 में लगाये, जिसमें करंज, गुलमोहर नीम एवं जामुन के पौधे हैं। साथ ही बताया कि हमारी संस्था (पेटसी) ने NH-33 में अब तक कुल 42101 एवेन्यू प्लांट्स लगाए हैं और 68400 मीडियन प्लांट्स लगाए हैं एवं उसका संरक्षण कर रही है। NHAI की हरियाली को आगे बढ़ाने के प्रति ये मुहिम प्रकृति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी।” एक पेड़ मां के नाम” की यह मुहिम पूरे देश में व्यापक रूप से चलायी जा रही है। आज हमारी संस्था ने रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर भी पौधरोपण किया।
