ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए खतरा, इससे सड़कों को भी नुकसान: जिला परिवहन अधिकारी

360° Ek Sandesh Live

गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग कर परिचालित किए जा रहे कुल 13 भारी वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत बगोदर थाना क्षेत्र में 10 वाहन, निमियाघाट थाना क्षेत्र में 2 वाहन तथा मधुबन थाना क्षेत्र में 1 वाहन को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों एवं निर्धारित भार क्षमता की भी जांच की गई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों को भी क्षति पहुंचती है। ऐसे मामलों पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वाहन मालिकों एवं चालकों से परिवहन नियमों का पालन करने तथा निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की अपील की गई।

Spread the love