By Mustaffa
पैरामेडिकल व फार्मेसी की पढ़ाई के लिए 256 विद्यार्थियों ने दिया इम्तिहान
मेसरा (रांची): आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों के मेडिकल और फार्मेसी क्षेत्र में करियर बनाने के सपने को अब नई उड़ान मिलेगी। ओरमांझी प्रखंड के ईरबा स्थित फ्लोरेंस एवं जेए रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में रविवार को हाजी एहसान अंसारी एजूकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से विशेष छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के कुल 256 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में भाग लिया। संस्थान की ओर से दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप के जरिए सफल विद्यार्थियों को पैरामेडिकल और फार्मेसी के विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में आगे की पढ़ाई करने के लिए बड़ी वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस परीक्षा में बीएमएलटी,डीएमएलटी,ओटी,ईसीजी,ओफ्थाल्मिक,क्रिटिकल केयर (आईसीयू),रेडियो इमेजिंग,एनेस्थीसिया व ड्रेसर सहित फार्मेसी के बीफार्मा और डीफार्मा जैसे प्रमुख कोर्स शामिल हैं। संस्थान संस्थान के सचिव जीन्नत कौशर ने कहा,हमारा एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी होनहार छात्र पैसों के अभाव में उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित न रह जाए। यह छात्रवृत्ति योजना ग्रामीण और जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा,परीक्षा का परिणाम आगामी 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इस पूरी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सफल बनाने में संस्थान की पूरी टीम मुस्तैद रही। इसमें डॉ.नज़नीन कौशर,डॉ. शाहीन कौशर,डॉ. मनोज,आशुतोष,शकील परवेज,कलाम,पवन,मंजर,रचना कुमारी,मज़हर,अजय कुमार,गुलाम मुस्तफा,आदित्य कुमार,फौजिया,विकास कुमार और शबाना सहित कई शिक्षाविदों व कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
