टीबी मुक्त पंचायत अभियान में सुविधााअ‍ें की भागीदारी पर जोर

360° Ek Sandesh Live

By sunil
रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान के तहत रांची जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में पंचायत स्तर पर अभियान को और सशक्त किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय रांची के सभागार में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, रांची डॉ एस बास्की की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची जिले के सभी मुखियाओं को टीबी मुक्त पंचायत अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील पत्र उपलब्ध कराया गया ’ बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों के मुखियाओं को सीएचओ/ एसटीएस के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में दो दिनों के भीतर अपील पत्र उपलब्ध कराया जाए। बैठक में रिम्स के चिकित्सक डॉ. डी.के. मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह सहित जिला यक्ष्मा कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर टीबी की पहचान, जांच, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Spread the love