झारखंड राय विश्वविद्यालय में शोध लेखन एवं जर्नल प्रकाशन पर कार्यशाला

Education Ek Sandesh Live

AJAY JAISWAL

रांची: झारखंड राय विश्वविद्यालय में शोध लेखन, गुणवत्तापूर्ण शोध-पत्र प्रकाशन तथा शोध में नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण शोध लेखन, प्रभावी प्रकाशन रणनीति तथा शोध नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) प्रेमेंदु पी. माथुर, पूर्व कुलपति, कीट विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ने शोध-पत्र लेखन एवं प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। वहीं प्रो. (डॉ.) बी. के. सिन्हा, कुलाधिपति के शैक्षणिक सलाहकार, झारखंड राय विश्वविद्यालय, ने शोध में व्यावसायिकता एवं नेतृत्व विषय पर अपने विचार साझा किए। तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डीन एकेडमिक्स डॉ. सुमित कुमार पांडेय ने की।

विश्वविद्यालय के रिसर्च कोऑर्डिनेटर डॉ. कैलाश पति दत्ता ने बताया कि यह कार्यशाला रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल एवं विश्वविद्यालय के आईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कुल 78 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला का संचालन डॉ. नेहा ग्रेस एंजेल एवं सृजनी दासगुप्ता ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अमृता मजूमदार, डीन आईक्यूएसी डॉ. हरमीत कौर सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Spread the love