ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत: स्कूटी सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

Ek Sandesh Live Road Accident

AMIT RANJAN

कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गांगुटोली मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कोलेबिरा प्रखंड के बंदरचुआ निवासी नमन टेटे के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नमन टेटे अपनी स्कूटी से कमलापानी की ओर से कोलेबिरा आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे डुरीलारी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। देर शाम होने के कारण शुक्रवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। इधर, हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना से मृतक के परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love