रामगढ़। रामगढ़ महाविद्यालय के परिसर में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा विभाग के छात्र-छात्राओं के तत्वावधान में करम परब की पूर्व संध्या पर शनिवार को भव्य करम परब महोत्सव आयोजन कि तैयारी की गई है। इस महोत्सव में कुड़मालि भाषा के सभी 57 छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगे।कार्यक्रम को लेकर आदिबासि कुड़मि समाज के केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने रामगढ़ क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करें।
