झारखंड सेवा समिति ने नए थाना प्रभारी का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live


रामगढ.।झारखंड सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ के नए थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे का स्वागत किया । इस अवसर पर समिति के महासचिव रंजन फौजी ने कहा कि रामगढ़ के तमाम प्रबुद्ध जनों की शुभकामनाएं आपके साथ है। आपसे अपेक्षा है कि आपका कार्यकाल रामगढ़ में बेहतरीन पुलिसिंग एवं नागरिक समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण बने। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड सेवा समिति के बेस्ट उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, महासचिव रंजन फौजी, जितेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद साव, अरुण महतो, जितेंद्र अग्रवाल, भीमसेन चौहान, पवन दांगी, राजेंद्र कुमार, अविनाश कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Spread the love