AMIT RANJAN
कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरसलोया स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी का पर्व ओड़िया परंपरा एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया एवं पूजा-अर्चना का विधि-विधान पंडित दिलीप पंडा,लखेश्वर पंडा एवं सुधांशु महाराज के द्वारा संपन्न कराया गया।अनंत चतुर्दशी के अवसर पर ग्रामवास ने उपस्थित होकर भगवान अनंत की पूजा-अर्चना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया। कई श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर व्रत एवं उपवास रखकर भगवान अनंत की आराधना की।
ओड़िया परंपरा के अनुसार अनंत सूत्र धारण करने की विशेष परंपरा भी निभाई गई। पूजा के दौरान भगवान को फल, पंचामृत एवं पारंपरिक पकवानों का भोग अर्पित किया गया। एवं पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा। पूजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामवासी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए भगवान से प्रार्थना की।
