महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
AMIT RANJAN
सिमडेगा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से गांधी मैदान स्थित गांधी स्मारक स्थल तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
रैली के उपरांत गांधी स्मारक स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा, विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, डीएसओ नरेश रजक, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, नगर कार्यपालक अरविंद तिर्की, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत स्वच्छता के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी वार्ड पार्षदों के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
