भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गांधी जी और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

Ek Sandesh Live Political

SUNIL VERMA

रांची: भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा रांची के ओरमांझी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान और त्याग, देशवासियों के लिए हमेशा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश, राज्य और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान पूर्व सांसद रामटहल चौधरी सहित रांची पूर्वी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Spread the love