22वीं एशियाई मास्टर में रजत पदक विजेता राजकुमार वाल्मीकि को किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live Sports States

Mukesh Kumar

रांची: नामकुम प्रखंड कार्यालय के सभागार हॉल में गुरुवार को नामकुम पतराटोली निवासी राजकुमार बाल्मीकि 62 वर्षीय ने 22वीं एशियाई मास्टर गेम में भारत को रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर जीत दिलाई है। राजकुमार वाल्मीकि को नामकुम प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, उप प्रमुख वीणा देवी, पशु चिकित्सा प्रभारी अमरेंद्र श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि माधो कच्छप ने अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख,उप प्रमुख, बीडीओ व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने संबोधित करते हुए राजकुमार वाल्मीकि को बधाई देते हुए कहा कि 60 वर्ष होने के उपरांत भी उन्होंने देश के लिए पदक दिलाए है निश्चय ही एक मिशाल है।
इस दौरान राजकुमार वाल्मीकि ने कहा कि निरंतर प्रयास के कारण उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया है, वह दोबारा गोल्ड मेडल जीत के लिए प्रयास करेंगे।
राजकुमार सीसीएल कार्य करते हुए सेवानिवृत हो चुके हैं। राजकुमार के पिता व माता सैनिक में चतुर्थ श्रेणी में कार्य करते थे। राजकुमार को नौकरी लगने से पूर्व में वे 15 वर्ष की उम्र से ही गोला फेकने का नामकुम बाजार स्थित मैदान में प्रतिदिन अभ्यास किया करते थे। इसके बाद सीसीएल गांधीनगर में नौकरी व सेवानिवृत होने के पश्चपात भी उन्होंने प्रयास नहीं छोड़ा। जिसका परिणाम उन्होंने 62 वर्ष के उपरांत उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया।
इस दौरान जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की आरती कुजूर,वीकू सिंह, समाजसेवी प्रभाष झा, निरंजन नाथ सहदेव, जय सिंह, विकाश सिंह ने भव्य स्वागत किया।

Spread the love