सीसीएल के कॉपोर्रेट कम्युनिकेशंस विभाग को ईटी स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉड

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma


रांची/नई दिल्ली। सीसीएल के कॉपोर्रेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग को नई दिल्ली में आयोजित ईटी बिजनेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट में प्रतिष्ठित स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विभाग द्वारा संचार के क्षेत्र में किए गए नवाचार, रचनात्मक पहल, नए विचारों तथा पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच स्थापित करने सहित विभिन्न उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड सीसीएल की कॉपोर्रेट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।ं नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इंडियन फिल्म सेलिब्रिटी राजीव खंडेलवाल ने ईटी के मंच पर यह सम्मान प्रदान किया। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक एवं प्रमुख (कॉपोर्रेट कम्युनिकेशंस) आलोक कुमार गुप्ता तथा मैनेजर मयंक कश्यप ने यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीसीएल ने कॉपोर्रेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को निरंतर बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर आंतरिक संचार, मीडिया प्रबंधन और ब्रांड स्टोरीटेलिंग तक में कंपनी ने कई नए प्रयोग किए हैं, जिससे कंपनी की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है। इन प्रयासों के माध्यम से कंपनी की कॉपोर्रेट पहचान को और अधिक सशक्त करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर सीसीएल की सकारात्मक ब्रांडिंग को प्रभावी रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान सीसीएल के रचनात्मक सोच, प्रभावी संचार, नवाचारपूर्ण प्रयासों और मजबूत कॉपोर्रेट ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है। यह उपलब्धि पूरे सीसीएल परिवार को संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में नए प्रयोगों और बेहतर प्रयासों के लिए प्रेरित करेगी।

Spread the love