कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात की पहल पर दिव्यांग बुजुर्ग को मिली ट्राईसाइकिल

360° Ek Sandesh Live

बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड के मासियातू पंचायत अंतर्गत लछीपुर गांव निवासी दिव्यांग बुजुर्ग बुधन लोहरा को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के माध्यम से ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाइकिल मिलने से बुधन लोहरा और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।बताया गया कि बालूमाथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष की पहल पर बुधन लोहरा को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल की गई। इस कार्य में मासियातू कांग्रेस के BLA भोलू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जरूरतमंद परिवार तक पहुंचकर समस्या को सामने लाने और सरकारी स्तर पर आवश्यक पहल कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर बालूमाथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल चुनाव और सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना कांग्रेस की विचारधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समान अवसर, और कमजोर एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में विश्वास रखती है।“हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी मूलभूत जरूरतों और अधिकारों से वंचित न रहे। दिव्यांग, बुजुर्ग, गरीब और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बुधन लोहरा को ट्राईसाइकिल मिलना केवल एक सहायता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”उन्होंने इस पहल में सहयोग के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा मासियातू कांग्रेस के BLA भोलू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा में इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रहना चाहिए, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।मौके पर कॉंग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ बालूमाथ नाजीर श्रीवन्स ,मो० तारिक अनवर, मोo मोजाहिद ,मो०शोएब अहमद,अरविंद कुमार,जलेशर यादव एवं अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love