नामकुम बाजार को हटाने के विरोध में गरीब दुकानदारों ने नामकुम अंचल कार्यालय का किया घेराव

Business

Eksandeshlive Desk

नामकुम: नामकुम बाजार जन संघर्ष समिति के बैनर तले नामकुम बाजार में आने वाले गरीब दुकादारों ने सोमवार को अपनी मांग को लेकर आकाश अंशु कुमार, सुजाता खलखो, आरती कुजूर, दिवाकर सिंह,सोनू साहू, राजू तिर्की, अंजली लकड़ा के नेतृत्व में नामकुम अंचल कार्यालय का घेराव किया। इसके पूर्व नामकुम बाजार से जुलुस के रूप में लोग अंचल कार्यालय पहुंचे।

ज्ञात हो कि पिछले एक माह से कुछ लोग नामकुम बाजार को उजाड़ने के लिए कई प्रकार का तिकड़म किया जा रहा है। इसके लिए नामकुम बाजार में आने वाले अगल बगल के गांव से आने वाले गरीब दुकानदार, कई बार सामान हटाने और बाजार सामान नहीं लाने की भी धमकी मिली। इसी बाजार टांड में रामनवमी का अखाड़ा और बरगांवा पंचायत का पंचायत सचिवालय भी है। यदि नामकुम बाजार हटाया जाता है कि यहां के गरीब दुकानदार के साथ नामकुम के आम लोगों को भी बहुत परेशानी होंगी। इसलिए समिति ने अंचल निरीक्षक राजेश कुमार को ज्ञापन सौपा और मांग की कि नामकुम बाजार को हटाने पर रोक लगायी जाय। बाजार में स्थित पंचायत सचिवालय और रामनवमी अखाडा की भी रक्षा की जाय, मनमानी चंदा वसूली पर रोक लगायी जाय, बाजार टांड में शौचालय और पानी की व्यवस्था की जाय, सभा को शिव कच्छप, फूलमनी देवी, अनीता नायक, धनंजय सिंह, रविंद्र नाथ महतो, संजय मण्डल, दीपक कुमार, राहुल शर्मा, मोहमद गुमान, अमित गुप्ता, रमेश चंद्र बच्चन, मो शमीम, सुमन देवी, मुनीता कुमारी, विशाखा देवी, चांदमानी तिग्गा, कलावती देवी, विनिता कच्छप, पूनम कुमारी, सुनीता देवी सहित कई लोग सम्बोधित किया।

Spread the love