न्यूयॉर्क में आईसीई के ऑपरेशन बंद किए जाएंः मेयर ममदानी

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शहर में अमेरिकी आप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट/आईसीई) के ऑपरेशन को बंद करने की मांग की है। यह मांग ब्रोंक्स में एक आईसीई एजेंट के एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना के बाद की गई। इस घटना के बाद एक अस्पताल के बाहर आईसीई विरोधी प्रदर्शनकारियों और न्यूयॉर्क पुलिस के बीच झड़प हुई है। अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

मेयर ममदानी ने गुरुवार (स्थानीय समय) को एक्स पर लिखा, ”आज दोपहर मार्बल हिल के एक रिहायशी इलाके में आईसीई एजेंट ने न्यूयॉर्क के एक निवासी को गोली मार दी। शुरुआती खबरों से पता चलता है कि एजेंटों ने उसकी कार में उसे और एक पांच साल के बच्चे को घेर लिया और फिर कई राउंड गोलियां चलाईं। यह गंभीर स्थिति है। मैंने राष्ट्रपति को फोन किया है। जब हमारी बात होगी, तो मैं मांग करूंगा कि वह हमारे शहर में आईसीई की सभी कार्रवाई बंद करवाएं। मैं चुपचाप यह सब नहीं देख सकता। आज रात हमारी संवेदनाएं घायल न्यूयॉर्क निवासी और उनके परिवार के साथ हैं। हम उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”

Spread the love