ओमान में क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

मस्कट/तेहरान: ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने ओमान के सोहार के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार, ओमान के सोहार एंकरेज के पास एक क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला हुआ है। इस हमले के बाद से दो भारतीय नाविक लापता हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यूकेएमटीओ ने अपडेट में कहा कि टैंकर पर बिना क्रू वाले हवाई वाहन (ड्रोन) से हमला हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के बारे में भी तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

अमेरिका ने ईरान की कुछ शर्तें मानीः इस बीच ईरान ईरानी अधिकारी मोहसेन रेजाई ने रविवार को एक्स पर कहा कि अमेरिका ने संघर्ष खत्म करने के लिए तेहरान की सात शर्तों में से कुछ को मान लिया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी रेजाई ने कहा, “अमेरिका ईरान की सात शर्तों में से कुछ पर सहमत हो गया है, लेकिन हम उसके जवाब को नाकाफी मानते हैं।” रेजाई ने वाशिंगटन पर होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को फिर से न खोलने और “तस्करी” का सहारा लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, “अब, जब अमेरिकी बेड़ा होर्मुज को फिर से खोलने में नाकाम रहा, तो उसने तस्करी का सहारा लिया है। अमेरिकी सेना कभी इतनी शर्मनाक हद तक नहीं गिरी थी।” ईरान ने पेशकश की है कि अगर वाशिंगटन उसकी मांगें मान ले तो वह सात दिनों के भीतर सामान्य शिपिंग बहाल कर देगा। अमेरिका ने कतरी मध्यस्थों के जरिए जवाब दिया।

Spread the love