प्रशांत महासागर के वानुअतु में 6.9 तीव्रता का भूकंप

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

ओंटारियो: प्रशांत महासागर क्षेत्र स्थित वानुअतु द्वीपसमूह के पास शनिवार तड़के 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तुर्किए की सरकारी न्यूज एजेंसी अनाडोलू ने यूएसजीएस के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र वानुअतु के पोर्ट-ओल्री से लगभग 197 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप की कम गहराई को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण भूकंपीय घटना मानी जा रही है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 6.3 तीव्रता के एक अन्य भूकंप की भी जानकारी दी। इसका केंद्र पोर्ट-ओली से करीब 170 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। यह भूकंप भी लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। यूएसजीएस के अनुसार दूसरे भूकंप के संबंध में ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया गया। इस स्तर का अलर्ट आमतौर पर भूकंप से होने वाली मौतों और आर्थिक नुकसान का कम आकलन दर्शाता है। हालांकि, इसे झटकों के हल्के होने का प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए। भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Spread the love