Eksandeshlive Desk
रांची: हटिया मज़दूर यूनियन सीटू मान्यता प्राप्त यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने एचईसी प्रबंधन को छठ के पूर्व
बोनस तथा दीपावली के पुर्व वेतन का भुगतान करने को कहा है। मजदूर लगातार उत्पादन बढ़ा रहे हैं। उनके मनोबल को बढ़ाने में वेतन भुगतान काफी सहायक होगा उनपर आर्थिक मानसिक और परिवारिक किचन किचन और दबाव कम रहेगा। उत्पादन के प्रति संलिप्तता को भी बढ़ाएगा।
ज्ञातबय हो कि बोनस भुगतान की अवधि वित्तीय वर्ष के समाप्ति से आठ महीना यानी नवम्बर तक कर देना है।सप्लाई ठेका मजदूर अल्प वेतन भोगी मजदूर हैं। इसलिए हर हाल में छठ के पुर्व भुगतान उत्पादन के प्रति उत्साहित करेगा। एचईसी प्रबंधन यूनियन के इस मांग को गंमभीरत से लेऔर भुगतान के दिशा में ठोस तैयारी करें। मजदुरो से भी अपील है कि उत्पादन की गति को उतरोतर बढ़ाते रहें। सभी मजदूरों को विदित ही है कि केंद्र में भाजपा मोदी सरकार सार्वजनिक उधोग विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के लिए जानी जाति हैं भामसं के नेता बने फिरने वाल एचईसी के होता भौजी का जप करने वाले नेता क्यों नहीं अपने आका से जाकर बैंक गारंटी और कारयशील पुजी लाते हैं। जब कुछ होता है तो भैया-भौजी करने लगते हैं। अगर एचईसी मजदूर हित में कुछ करना ही है तो दिल्ली में जाकर लाबिंग करें। एचईसी का मजदूर होकर क्या भाजपा की ताबेदारी करना सही है। केन्द्र सरकार एचईसी को बर्बाद कर रही है और भाजपाई गनगान करें यह शोभा नहीं देता। मजदूर अपने बीच इस तरह के दोहरे चेहरे वालों को पहचाने और साथ देने से बचें।
