रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ कर दिया आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में आॅनलाइन और आॅफलाइन मोड पर छात्रों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि ये विशेषीकृत डिप्लोमा पाठ्यक्रम छात्रों को उन्नत विधिक ज्ञान, व्यावहारिक समझ और पेशेवर दक्षता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, कार्यक्रम प्रतिभागियों के करियर को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके बायोडाटा एवं पेशेवर प्रोफाइल को भी मजबूत करेगा। इस अवसर पर उन्होंने कक्षाओं के संचालन, अकादमिक ढांचे एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के पंजीकरण से हुआ, जिसके बाद कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर औपचारिक शुरूआत हुई, स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों की विशेषताओं और उद्देश्यों पर आधारित एक वीडियो छात्रों के लिए प्रदर्शित की गई। विश्वविद्यालय को 30 अक्टूबर 2026 तक प्रथम बैच के लिए कुल 49 प्रवेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें 27 आॅफलाइन तथा 22 आॅनलाइन माध्यम से नामांकन करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसके बाद संकाय सदस्यों ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित तीन स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समन्वयकों प्रो. (डॉ.) के. श्यामला, डॉ. हिरल मेहता कुमार एवं डॉ. मौसम ने संबंधित पाठ्यक्रमों की विषयवस्तु, उद्देश्य और अपेक्षित अधिगम परिणामों पर प्रकाश डाला।
