बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ILS और PAPI का सफल फ्लाइट कैलिब्रेशन, कम दृश्यता में भी सुरक्षित होगी लैंडिंग

360° Ek Sandesh Live


रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की फ्लाइट इंस्पेक्शन यूनिट की ओर से एयरपोर्ट के सीएनएस अधिकारियों के सहयोग से इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम तथा पापी का सफलतापूर्वक फ्लाइट कैलिब्रेशन किया गया। इस दौरान रांची एयरपोर्ट के सीएनएस प्रभारी अविनाश सोरेग के नेतृत्व में सीएनएस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने ILS और PAPI सिस्टम की सटीकता और विश्वसनीयता की जांच में ऋकव को सहयोग प्रदान किया। सीएनएस विभाग हवाई यातायात के सुरक्षित और सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विभाग विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच संचार, विमानों को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने तथा रडार जैसी प्रणालियों के माध्यम से विमानों की निगरानी सुनिश्चित करता है। कछर एक अत्यंत महत्वपूर्ण नेविगेशन प्रणाली है, जो विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारने में पायलटों की सहायता करती है। यह पायलटों को रनवे की सही दिशा में विमान लाने और उचित ऊंचाई और कोण से लैंडिंग करने के लिए आवश्यक संकेत प्रदान करती है। कछर के दो प्रमुख भाग हैं – लोकलाइजर जो विमान को रनवे की सीध में रखने में मदद करता है, और ग्लाइड पाथ जो विमान को सही ऊंचाई और कोण से रनवे की ओर नीचे आने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त ढअढक रनवे के किनारे लगी विशेष लाइटों के माध्यम से पायलटों को यह संकेत देती है कि विमान सही ऊंचाई पर उतर रहा है या नहीं।फ्लाइट कैलिब्रेशन के दौरान विशेष विमान के माध्यम से इन प्रणालियों के संकेतों और कार्यक्षमता की जांच की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये पायलटों को सही और विश्वसनीय जानकारी दे रही हैं। विशेषकर कम दृश्यता और खराब मौसम की परिस्थितियों में कछर सुरक्षित लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित फ्लाइट कैलिब्रेशन से इन प्रणालियों की सटीकता बनी रहती है, जिससे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित और सुचारु हवाई परिचालन सुनिश्चित होता है।

Spread the love