सड़क दुर्घटना में घायल 12 वर्षीय बालक के इलाज के लिए परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): हटवरिया पार्क घूमने जाने के दौरान बाइक और सवारी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बालक की पहचान दंतार पंचायत के लसगरी गांव निवासी बासुदेव भारती के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गया के एक निजी अस्पताल (श्री कृष्णा हॉस्पिटल) में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के इलाज में काफी खर्च आ रहा है। परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसके कारण वे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। ऐसे में बच्चे की जान बचाने के लिए परिवार ने ग्रामीणों, समाजसेवियों और आम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। इच्छुक सहयोगी घायल बालक के परिजन विजय भारती की माता कोशमी देवी के फोन-पे नंबर 9905243474 पर अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहायता भेज सकते हैं। परिजनों ने कहा है कि लोगों का एक छोटा सा सहयोग बच्चे की जिंदगी बचा सकता है।

Spread the love