समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने जनता दल की सदस्यता ग्रहण की

360° Ek Sandesh Live

रांची: सबका साथ,सबका विकास व गांव-गांव तक विकास हो और हर घर तक न्याय मिले इसी उद्ेश्य को लेकर चतरा के समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने बिहार के विकास, न्याय और सुशासन की विचारधारा से प्रेरित होकर गुरूवार को जनता दल (यूनाइटेड) के झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो के उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण किए। श्री सिंह ने बताया कि पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक बदलाव देखा है, उसी बदलाव की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए मैंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता, युवाओं, किसानों, मजदूरों और माताओं-बहनों की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।

Spread the love