आदेश जारी: झारखंड़ मे शीतलहरी को देखते हुए क्लास केजी से पांचवी तक स्कूलों का बदला टाइम, 10 से 02 बजे तक

360° Education Ek Sandesh Live States

Kamesh Thakur
रांची: झारखंड में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। राज्यं में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त (अल्संख्यक सहित) और सभी प्राइवेट स्कूलों के टाइम टेबल में परिवर्तन हुआ है। 19 जनवरी से 25 जनवरी तक केजी से पांचवीं (प्राइमरी) की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जबकि क्लास 6 से 12 तक की कक्षाएं पहले की तरह सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी