Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर आपरेटर संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य लाविलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के समक्ष आज धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने किया। राज्य भर के 387 डाटा एंट्री आॅपरेटर द्वारा अपने मांगों को लागू करने के लिए प्रदर्शन आईटीआई चौराहा से चलकर राज्य कार्यालय जेएसएलपीएस पहुंच कर धरना पर बैठ गए। मुख्य मांगों में डाटा एंट्री आॅपरेटर को 26300 रुपये, एकमुश्त मानदेय देना, इन्हे एनआरएलएम पॉलिसी के तहत मानव संसाधन नियमावली लेवल 7 में जोड़ने, स्थाई समायोजन करने, 15 ‘े के अंदर जारी पदस्थापन आदेश का कोई उलंघन न करे, यात्रा भत्ता देने, संचार भत्ता देने आदि।
राज्य कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के बीच मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के द्वारा वार्ता हेतु 11 सदस्यीय शिष्टमंडल को आमंत्रित किया गया। शिष्टमंडल में महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह, सम्मानित अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, बिनोद कुमार, अनिल कुमार, संघ के अध्यक्ष करन गुप्ता, महामंत्री पंकज कुमार, मो. रिजवान आलम श्रीमती रौशनी लुगुन, पवन कुमार,एडवर्ड हीरो, मुकेश कुमार दास, पास्कल जाडिया, अभिषेक कुमार, घनश्याम कुमार,उत्पल दास आदि शामिल थे। प्रदर्शन के उपरांत मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को मांगों से संबंधित संलेख अध्यक्ष द्वारा समर्पित की गई।
