आरपीएफ ने 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

360° Crime Ek Sandesh Live


Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) 20 सितंबर को 39वां स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आरपीएफ रांची डिवीजन के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि 20 सितंबर 1985 को संघ के सशस्त्र बल के रूप में इसकी घोषणा का प्रतीक है। स्थापना दिवस के मौके पर एकता के लिए दौड़ में लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य चेतना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए दौड़ में भाग लिया। वही रक्तदान शिविर में 29 अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक महान सामाजिक उद्देश्य के लिए रक्तदान किया। पर्यावरण हरियाली को संरक्षित करने के लिए 60 पौधे लगाए गए।
जबकि बड़ाखाना में200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ भोजन किया कराया गया। इस तरह के कार्यक्रम से आरपीएफ के मूल्यों के प्रति रांची डिवीजन की प्रतिबद्धता और राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करते हैं।