सोनाहातु पूर्वी क्षेत्र बनेगा चावल की कटोरीः सुदेश महतो

360° Ek Sandesh Live


कांची नदी के हरीन घाट पर उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास
Ranchi :सोनाहातु एवं झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आज सोनाहातु-मिलन चैक पथ स्थित कांची नदी के हरीन घाट पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का 93 वां पुल होगा जिसके निर्माण पूरी होने की अवधि 24 माह है लेकिन यह पुल दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जायेगा। श्री महतो ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 1400 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया गया है जिसमें पथ निर्माण विभाग की 200 किलोमीटर पथ शामिल है। शिक्षा और खेल में सिल्ली होगा राज्य में अब्बल श्री महतो ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का सिल्ली विधानसभा क्षेत्र राज्य में नया इतिहास रच रहा है। उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षे़त्र में ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड से पढाई शुरु हो गयी है। खेल के क्षेत्र में भी सिल्ली अब्बल है। यहां के 25 बच्चों को खेल के माध्यम से अच्छी नौकरी मिल चुकी है और कई बच्चों को आफर मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नरसिंह लोवाडीह से लान्दुपडीह होते हुए स्टुडेंट एक्सप्रेस बस सेवा शुरु की जायेगी।श्री महतो ने कहा कि सोनाहातु पूर्वी क्षेत्र के 43 गांवों में शीघ्र ही स्वर्णरेखा नदी से पेयजल की सुविधा बहाल की जायेगी । इसका कार्य अंतिम चरण में है। जबकि सिंचाई के लिए कांची और डोमड़ा नदी के पानी को लिफट कर कांची नहर में लाने की योजना है जिसे सोनाहातु पूर्वी क्षे़त्र के किसान दोहरी फसल ले सके और अपनी आय को दोगुनी कर सकें। उन्होंने कहा कि उनकी योजना गितिलडीह में डैम बनाने की भी है जिससे इस क्षेत्र के हर खेत को पानी मिल सके और इस क्षेत्र की पहचान चावल की कटोरी के रुप में हो सके। सुदेश महतो ने कहा कि छौ नृत्य में पश्चिम बंगाल के स्वामित्व को सिल्ली ने खत्म करने का कार्य किया है। सिल्ली में 5000 से ज्यादा कलाकारों ने मानभूम छौ नृत्य का प्रदर्शन कर एक अलग पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि कल सिल्ली में 12 करोड़ की लागत से संस्कृति भवन का उदघाटन किया जायेगा, जिसमें भाषा एवं संस्कृति की पढाई के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इससे पूर्व श्री महतो के समारोह स्थल पर पहुंचने पर पारंपरिक पाईका नृत्य से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को वरीय पत्रकार एवं अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद, रामू सिंह मुंडा आदि ने भी संबोधित किया। इा अवसर पर गूंज परिवार के संयोजक सुनील कुमार सिंह, रांची जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुकरा मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, पूर्व जिप सदस्य वीणा देवी, धरनी देवी, अनिता देवी समेत बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।